फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two smugglers arrested with 97 boxes of Haryana liquor

Kushinagar News: 97 पेटी हरियाणा की शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 22 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two smugglers arrested with 97 boxes of Haryana liquor
पडरौना कोतवाली के रेलवे स्टेशन रोड पर बरामद शराब के साथ तस्कर। स्रोत -सोशल मीडिया
पडरौना (कुशीनगर)। कोतवाली पडरौना की पुलिस ने रविवार को बस में हरियाणा से बिहार तक लंबे समय से चल रही शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। गाजियाबाद नंबर की बस से पुलिस ने नोएडा के चालक सहित एक अन्य तस्कर को 97 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तस्करों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो पंजाब हरियाणा राज्य निर्मित अंग्रेजी शराब को छिपाकर बिहार में बेचते हैं। पूछताछ के बाद तस्करों ने गिरोह के कई सदस्यों के नाम बताए हैं। रविवार को पडरौना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद नंबर वाली यात्री बस से शराब की खेप लाई जा रही है। इसी सूचना पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान बस को रोककर पुलिस ने जब जांच करना शुरू किया तो कुल 97 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत करीब आठ लाख बताई जा रही है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान परमजीत मालिक पुत्र सुखबीर मालिक, चिपियाना बुजुर्ग थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्ध नगर और उमेश कुमार पुत्र सुरेश गौड़ निवासी मढि़या जेवर खादर जनपद गौतमबुद्ध नगर नोयडा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो पंजाब और हरियाणा राज्य में निर्णय अंग्रेजी शराब को सवारी बस के अंदर बने गोपनीय बॉक्स में छिपाकर अलग-अलग रास्तों से बिहार में ले जाते हैं। चोरी छिपे बिहार में ले जाकर इसे ऊंचे दामों पर बेचकर अधिक धन अर्जित करना तस्करों का लक्ष्य है। शराब से पूर्व तस्करी का यह तरीका अचानक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed