फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two smugglers arrested

Kushinagar News: तीन गोवंश मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 19 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
two smugglers arrested
पटहेरवा। पुलिस ने हाईवे स्थित रजवटिया चौराहे के पास एक पिकअप पर लदे तीन गोवंश को मुक्त कराकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रजवटिया चौराहे के पास पटहेरवा थाने के एसआई अरविंद कुमार हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। उसी दौरान पशु क्रूरता पूर्वक लादकर ले जाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने संदिग्ध पिकअप को रुकने का इशारा किया, लेकिन पिकअप चालक वाहन को लेकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप पर तीन राशि गोवंशीय पशु क्रूरता पूर्वक लदे मिले। पुलिस ने पिकअप पर सवार विवेक राय निवासी कटेया जनपद गोपालगंज बिहार व रामेश्वर यादव निवासी कोइलसवा बुजुर्ग को गिरफ्तार कर थाने ले गए, जहां केस दर्जकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने बताया कि तीन राशि गोवंशों को बमुक्त कराया गया है। पिकअप को कब्जे में लिया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के लिए केस दर्ज कर अन्य कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed