फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two sheep died after coming in contact with a fallen electric wire

Kushinagar News: जमीन पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ें मरीं

Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two sheep died after coming in contact with a fallen electric wire
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव के पास सड़क पर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो भेड़ें गंभीर रूप से झुलस गईं। अभी उनके इलाज की तैयारी हो रही थी कि घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई। बिजली का तार करीब दस दिन से सड़क पर गिरा था। शिकायत के बाद भी तार को सही नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन

मठिया खुर्द गांव के जोगी छपरा निवासी सुरेंद्र पाल भेड़ पालन करते हैं। शनिवार को वे भेड़ों को चराने टेढ़ी गांव की तरफ गए थे। उसी दौरान रास्ते के बगल में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से पांच भेड़ें झुलस गईं। गंभीर रूप से झुलसी दो भेड़ों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाराज गांव के लोगों का कहना है कि 10 दिन से तार जमीन पर पड़ा है। इसके बारे में बिजली निगम को जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद अब तक सही नहीं किया गया, जिससे यह घटना हो गई। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed