फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two sellected in uppsc

सुधाकर को जिला कमांडेंट होमगार्ड, राजुल को ट्रेजरी अफसर का पद

Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
two sellected in uppsc
सुधाकर को जिला कमांडेंट होमगार्ड, राजुल को ट्रेजरी अफसर का पद
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल के शिक्षक रहे सुधाकर लखनऊ में जिला प्रोबेशन अधिकारी
पडरौना। बृहस्पतिवार की शाम को जारी हुए पीसीएस 2017 के रिजल्ट में कुशीनगर के दो मेधावी भी चयनित हुए हैं। जौरा बाजार के राजुल उपाध्याय को प्रदेश की सूची में नौंवा रैंक मिला है और उनका चयन ट्रेजरी अफसर पद पर हुआ है। इसके अलावा सिंगहा क्षेत्र के सुधाकर शरण पांडेय दूसरी बार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में चयनित हुए हैं। सुधाकर को इस बार जिला कमांडेंट होमगार्ड का पद मिला है।
पडरौना तहसील के खैरटिया गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक श्रीकांत पांडेय के पुत्र सुधाकर शरण पांडेय पीसीएस 2017 की परीक्षा में जिला कमांडेंट पद पर चयनित हुए हैं। सुधाकर इससे पहले बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक विद्यालय फेरू छपरा में प्रधानाध्यापक और प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए पीसीएस 2015 बैच में चयनित होकर जिला प्रोबेशन अधिकारी बने थे। इनकी तैनाती इस वक्त जिला प्रोबेशन अधिकारी लखनऊ के पद पर है। इसके बाद भी वे पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे और इस बार जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर चयनित हुए हैं। इनके चयन पर भाई विष्णु प्रभाकर पांडेय, शिक्षक नेता राजेश कुमार शुक्ल, अनूप सिंह, मंटू राव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

कसया तहसील क्षेत्र के विशुनपुरा जौरा बाजार निवासी व पूर्व प्रधानाचार्य हरिशंकर उपाध्याय के पुत्र राजुल कुमार उपाध्याय का चयन पीसीएस 2017 की परीक्षा में ट्रेजरी अफसर के पद पर हुआ है। प्राथमिक विद्यालय जौरा बाजार से कक्षा पांच तक की पढ़ाई करने वाले राजुल ने कक्षा छह से 12 तक की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल से की। लखनऊ के रामस्वरूप कालेज से बीटेक की डिग्री प्राप्त करने वाले राजुल ने पीसीएस 2017 की परीक्षा में नौंवीं रैंक हासिल की। इनकी उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, सुधाकर उपाध्याय आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed