फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two schools operating without recognition were closed

Kushinagar News: बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालयों को कराया बंद

Sat, 30 Aug 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two schools operating without recognition were closed
टेकुआटार। क्षेत्र में गैर मान्यता प्राप्त संचालित विद्यालयों की शुक्रवार को हाटा बीईओ ने जांच की। उनकी जांच में दो विद्यालय बिना मान्यता के संचालित मिले। इसको गंभीरता से लेते हुए संचालित विद्यालय को बंद कराते हुए संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

हाटा बीईओ अमितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को लोटस पब्लिक स्कूल अहिरौली बाजार और यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल डुमरी सवागी पट्टी की जांच की गई है। जांच के दौरान इन दोनों विद्यालयों के संचालिक विद्यालय की मान्यता से संबंधित कागजात नही दिखा सके। इसको गंभीरता से लेते हुए गैर मान्यता प्राप्त इन दोनों विद्यालयों को बंद कराते हुए विद्यालय संचालकों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। उन्होंने चेताया कि संचालकों की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी हाल में क्षेत्र में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। जांच के दौरान यदि बिना मान्यता के विद्यालय संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed