{"_id":"69066528e8477661b9084a90","slug":"two-school-vehicles-collided-injuring-six-children-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148175-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो स्कूली वाहनों में हुई टक्कर, छह बच्चे चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो स्कूली वाहनों में हुई टक्कर, छह बच्चे चोटिल
Sun, 02 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 02 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वैन। संवाद
रामकोला। रामकोला थाना क्षेत्र में रगड़गंज चौराहे के पास दो स्कूली वाहनों के बीच शनिवार को सुबह टक्कर हो गई। टक्कर होने के बाद बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग पहुंचे और बच्चों को वाहन से बाहर निकाला।
एक स्कूल में करीब छह बच्चों को चोटें आईं। इनका इलाज स्कूल प्रबंधन की ओर से एक निजी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद दोनों वाहन चालक मौके से लेकर चले गए। हादसे की वजह वाहनों की तेज गति और मौसम खराब होना बताया जा रहा है। रामकोला नगर के रगडगंज चौराहे पर एक निजी स्कूल का मैजिक छात्रों को लेकर स्कूल पर सुबह करीब नौ बजे कसया रोड की तरफ से आ रही रही। वहीं दूसरे निजी स्कूल का वैन छात्रों को लेकर अपने स्कूल पर जा रही थी।दोनों वाहनों के बीच मोड़ पर आपस में टक्कर हो गई। इसमें दूसरे स्कूल वैन में बैठे करीब छह छात्र घायल हो गए और हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों स्कूल के वाहनों की गति तेज थी, मोड़ पर भी वाहन की गति धीमी नहीं हुई, लगातार बारिश होने से कीचड़ फैला है।
चालक रोकने का प्रयास किया, लेकिन कीचड़ होने के कारण गाड़ी नहीं रूकी। चंद्रगुप्त मौर्य स्कूल के प्रधानाचार्य शैलेश कुशवाहा ने बताया कि दुर्घटना में बच्चे थोड़ा सहम गए थे। सभी बच्चों का डॉक्टर से चेकअप कराया गया है। कक्षा 5 की छात्रा कुमारी प्रज्ञा को हल्की चोट आई है। संवाद