{"_id":"6797d4519611761a6a08fac7","slug":"two-school-students-crossing-the-road-were-crushed-by-a-pickup-died-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-131008-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सड़क पार कर रहे दो स्कूली छात्रों को पिकअप ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सड़क पार कर रहे दो स्कूली छात्रों को पिकअप ने कुचला, मौत
Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 28 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
तरयासुजान। बेदुपार में एक प्राइवेट विद्यालय से निकल सड़क पार कर रहे दो छात्रों को पिकअप ने कुचल दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गईहादसे के बाद मौके से चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसकी खबर मिलते ही छात्रों के परिजन और गांव वालों की भीड़ जुट गई।
सिसवा नाहर और तमकुहीराज मार्ग पर बेदूपार गांव के पास आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल संचालित होता है। तरया थाना क्षेत्र के बाघाचौर गांव निवासी आठ वर्षीय रविश यादव एलकेजी और बिहार प्रांत के मटिहिनिया के रहने वाले प्रहलाद का नौ वर्षीय बेटा प्रिंस कक्षा एक छात्र था। रोज की तरह दोनों स्कूल गए थे। दोपहर में लंच होने पर बच्चे स्कूल से बाहर निकले। इस दौरान सिसवा नाहर से तरयासुजान की ओर जा रहे तेज गति के पिकअप ने दोनों छात्रों को कुचल दिया। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया। इससे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को थाने भेजवा दिया और दोनों छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों छात्रों की मौत के बाद घर वालों में चीख पुकार मच गई। प्रिंस अपने ननिहाल में रहकर पढ़ता था।
तरयासुजान थानाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क किनारे स्कूल संचालित होता है। लंच के बाद अचानक छात्र गेट से बाहर निकले। इस दौरान उधर से गुजर रही पिकअप ने कुचल दिया, जिससे दोनों छात्रों की मौत हो गई।