फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two promising people of the district got success in 'Saregamapa'

सारेगामापा में हुआ चयन

Fri, 01 Oct 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two promising people of the district got success in 'Saregamapa'
सारेगामापा में चयनित किशन प्रकाश एवं ऋषभ प्रकाश अपनी मां संगीता मिश्रा के साथ। संवाद - फोटो : KUSHINAGAR
वाराणसी के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

फोटो
जिले के दो होनहारों को ‘सारेगामापा’ में मिली सफलता
परिवार में हर्ष, जिले का बढ़ाया मान, पडरौना से सटे सिधुआं गांव के रहनेवाले हैं दो भाई
11 सितंबर को मुंबई में हुई रिकार्डिंग, 16 अक्तूबर को होगा टीवी चैनल पर प्रसारण
वाराणसी के प्रसिद्ध गायक पदम भूषण से सम्मानित राजन साजन मिश्र के शिष्य हैं दोनों
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना (कुशीनगर )। नगर के सटे सिधुआं ग्राम गांव के निवासी दो सगे भाइयों का चयन प्रसिद्ध टीवी कार्यक्रम सारेगमप के लिए हुआ है। इनका कार्यक्रम 16 अक्तूबर को रात नौ बजे एक टीवी चैनल पर टेलीकास्ट होगा। इन्हें कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग के लिए गत 11 सितंबर को मुंबई बुलाया गया था। दोनों भाई किशन प्रकाश और ऋषभ प्रकाश छपरा बिहार के मशहूर गायक पंडित राम प्रकाश मिश्र, डॉ. प्रभाकर कश्यप, डॉ. दिवाकर कश्यप एवं वाराणसी के प्रसिद्ध गायक पदम भूषण से सम्मानित राजन साजन मिश्र के शिष्य हैं।
पडरौना के गुलेलहा गांव के मूल निवासी हैं, लेकिन अब सिधुआं मिश्रौली में निवास करते हैं। इनके बाबा स्व. पंडित जयप्रकाश मिश्र श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सेमरा हर्दो कठकुइयां में संगीताचार्य थे। नौकरी के दौरान बाबा का निधन होने के बाद इनके पिता राजेश कुमार मिश्र को नौकरी मिली। नौकरी मिलने के कुछ वर्ष बाद ही इनके पिता का भी स्वर्गवास हो गया। पिता के निधन के बाद पिता के जगह उनकी माता को नौकरी मिली। उस समय ये दोनों भाई और बहन बहुत छोटे थे। इनका बचपन नाना श्रीराम प्रकाश मिश्र छपरा बिहार के घर बीता। ये दोनों भाई आईआईटी पटना से डिग्री ली। संगीत और गायन में रुचि रखने वाले यो दोनों भाई बिहार महोत्सव, महेंद्र नाथ महोत्सव सीवान, हाजीपुर महोत्सव, बिहार दिवस पटना आदि स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन इन दोनों भाइयों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीसीआरटी स्कॉलरशिप मिला। सारेगामापा शो में बीते 27 अगस्त को मुंबई के स्कूल में पहला ऑडिशन दिया। 31 अगस्त को दोबारा ऑडिशन हुआ, 11 सितंबर को मुंबई में रिकॉर्डिंग हुई और 16 अक्तूबर को इनके कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होना है। किशन प्रकाश एवं ऋषभ प्रकाश का कहना है कि मेरे गुरु नाना पंडित श्रीराम प्रकाश मिश्र, मामा डॉ. प्रभाकर कश्यप, डॉ. दिवाकर कश्यप और माता संगीता मिश्रा के सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत की वजह से यह मुकाम हासिल हुआ है।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज सेमरा हर्दो कठकुइयां के प्रबंधक सतीश मिश्र, प्रधानाचार्य चंद्रभूषण पाठक, भुंतुज मिश्र, मुकेश मिश्र, नितेश मिश्र, अविनाश श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, डॉ. धनंजय मिश्र आदि हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed