फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   अध्यक्ष के दो, सभासद व सदस्य के 35 पर्चे हुए दाखिल

अध्यक्ष के दो, सभासद व सदस्य के 35 पर्चे हुए दाखिल

Mon, 06 Nov 2017 11:47 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 06 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष के दो, सभासद व सदस्य के 35 पर्चे हुए दाखिल
पर्चा दाखिल करते उम्मीदवार। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। निकाय चुनाव के लिए चल रहे नामांकन के तीसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए कुल 47 पर्चे बिके। वहीं सभासद व सदस्य पद के लिए 378 लोगों ने पर्चा खरीदा। तीसरे दिन नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार भी तहसीलों में पहुंचे। सेवरही में नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए एक दंपत्ति ने अलग-अलग सेटों में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दिन सभासद व सदस्य के लिए भी 35 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पडरौना नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए छह लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा, जबकि सभासद के 47 पर्चे बिके। यहां अभी किसी पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


रामकोला नगर पंचायत में अध्यक्ष के दो और सभासद के 30 पर्चे बिके। कप्तानगंज नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पांच तथा सभासद के लिए 25 लोगों ने पर्चा खरीदा। जबकि खड्डा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए पांच और सभासद के लिए 66 पर्चे खरीदे गए। 
विज्ञापन


हाटा प्रतिनिधि के अनुसार नगरपालिका परिषद हाटा के अध्यक्ष के छह तथा सभासद के 89 पर्चों की बिक्री हुई। दिन के तीन बजे तक सभासद पद के लिए कुल छह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सोमवार को 12 लोगों ने पर्चे खरीदे। आरओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के लिए निर्वतमान अध्यक्ष श्यामसुंदर विश्वकर्मा और उनकी पत्नी संध्या देवी ने अलग अलग नामांकन पत्र दाखिल किया। सदस्य पद के लिए बने काउंटर नंबर एक के आरओ डॉ. ओपी राय ने बताया कि वार्ड नंबर 01 से 07 तक 12 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र जमा हुआ और 17 पर्चों की बिक्री हुई। वहीं काउंटर नंबर दो के आरओ डॉ. आरबी चौरसिया ने बताया कि वार्ड नंबर आठ से 14 तक कुल छह प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया तथा 24 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। 


कसया प्रतिनिधि के अनुसार नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष पद के लिए 11 व सभासद के लिए 83 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। वहीं 11 उम्मीदवारों ने वार्ड सभासद पद के लिए नामबांकन पत्र भी दाखिल किया। आरओ व एआरओ के काउंटर से अब तक अध्यक्ष पद के लिए 16 व सभासद के लिए 223 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed