फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two policemen found sleeping while on duty and three absent

Kushinagar News: ड्यूटी के दौरान सोते मिले दो पुलिसकर्मी और तीन गैरहाजिर

Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 21 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two policemen found sleeping while on duty and three absent
पडरौना । जिले में बेहतर कानून रखने के लिए एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देश पर रात्रि चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार की रात तमकुहीराज के सीओ अमित सक्सेना की जांच में ड्यूटी से तीन पुलिसकर्मी गैरहाजिर मिले, जबकि दो सो रहे थे। रविन्द्रनगर धूस, तुर्कपट्टी और कसया थानाक्षेत्र में ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों की क्राॅस चेकिंग में लापरवाही पकड़ी गई।
विज्ञापन

सीओ अमित सक्सेना थाना रविन्द्रनगर धूस क्षेत्र में संचालित पीआरवी 5791, थाना कसया क्षेत्र में संचालित पीआरवी 2516, पीआरवी 2535, पीआरवी 5189 व थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में संचालित पीआरवी 4480, पीआरवी 2542 का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुलिसकर्मी सतर्क पाए गए। थाना रविन्द्रनगर धूस के कार्यालय व थाना कसया कार्यालय, कस्बा पिकेट, साखोपार पिकेट, वड़ीपुल पिकेट, गांधी चौक से सर्राफा बाजार पिकेट, बैरिया चौराहा से रामकोला तिराहा, अर्जुनहा चौराहा आदि स्थानों पर तुर्कपट्टी में थाना कार्यालय, रुदवलिया पिकेट, बसडील पांडेय पिकेट आदि स्थानों को चेक किया गया। कसया क्षेत्र के अर्जुनहा चौराहा पिकेट से होमगार्ड राजेश गुप्ता अनुपस्थित मिले। वहीं कसया न्यायालय सुरक्षा गार्द की चेकिंग के दौरान गार्द कमांडर सहित कांस्टेबल सचिन कुमार व कांस्टेबल धनंजय अनुपस्थित मिले। दो पुलिसकर्मी कांस्टेबल दुर्गेश कुमार व कांस्टेबल रविकांत सोते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed