{"_id":"62f3f8ae86466d56f017b156","slug":"two-people-walking-on-the-highway-in-the-morning-died-after-being-hit-by-a-car-kushinagar-news-gkp44674024","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह हाईवे पर टहल रहे दो लोगों की कार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह हाईवे पर टहल रहे दो लोगों की कार की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
हाटा कोतवाली में खड़ी दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : KUSHINAGAR
सुबह हाईवे पर टहल रहे दो लोगों की कार की चपेट में आने से मौत
हाटा (कुशीनगर)। बुधवार की सुबह फोरलेन हाईवे पर टहल रहे दो लोगों की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
हाटा नगर के वार्ड संख्या 23 बाजार खास के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी दीनानाथ वर्मा (55) थरूआडीह मोहल्ले में फोरलेन के किनारे घर बनवाकर रहते थे। वह रोज सुबह कुछ लोगों के साथ हाईवे किनारे टहलने जाते थे। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे वह थरूआही मोहल्ला निवासी सोनू सिंह (20) के साथ टहलने गए थे।
उसी समय गोरखपुर से कसया की ओर जा रही तेज रफ्तार कार की चपेट में दोनों लोग आ गए। घटना के बाद कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, उसके बाद खेत में चली गई। आसपास के लोग सोनू और दीनानाथ को हाटा सीएचसी पर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना से गुस्साई भीड़ ने कार चालक को पकड़कर पहले पीटा। उसके बाद पुलिस को सौंप को दिया। घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। हाटा के कोतवाल रणजीत सिंह ने बताया कि चालक हिरासत में लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।