{"_id":"60ccde0c8ebc3e331c0695de","slug":"two-passanger-train-will-be-start-kushinagar-news-gkp398609292","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की मंजूरी मिली
विज्ञापन

- गोरखपुर-सीवान पैसेंजर 26 तो 28 से चलेगी गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। कोरोना महामारी का संक्रमण कम होने पर यात्रियों की सुविधा के लिए कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दो यात्रियों के संचालन की मंजूरी मिल गई है।
गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन 26 जून तो गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन 28 जून से संचालित होगी। इनके अलावा छपरा कचहरी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन एक जुलाई से चलाए जाने की स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी है। लगभग दो माह से इस रूट की इन तीनों ट्रेनों को चलाए जाने की अनुमति मिलने पर यात्रियों ने खुशी जताई है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने पर रेल प्रशासन ने इस रूट के तीनों ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगा दी थी। इसके चलते न केवल व्यावसायिक गतिविधियां प्रभावित होने लगी थीं, बल्कि लोगों के सामने आवागमन की समस्या खड़ी हो गई थी। अब प्रदेश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही इस रूट की सभी ट्रेनों को चलाए जाने की मांग उठने लगी थी। इसे देखते हुए रेल प्रशासन ने पहले 05114/05113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर स्पेशल ट्रेन को पहली जुलाई से चलाए जाने की अनुमति दी थी। अब 05153/05154 गोरखपुर-सीवान पैसेंजर ट्रेन को 26 जून से तो 05079/05080 गोरखपुर-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन को 28 जून से चलाए जाने की अनुमति दे दी है।
सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, अशोक कुमार वर्मा, देवचंद्र प्रसाद सहित कई लोगों ने बताया कि लगभग दो माह से बंद रेल यातायात के खुलने से तमकुहीरोड, तरयासुजान, दुदही, तिनफेडिया, गौरी श्रीराम, जलालपुर, कठकुइयां, पडरौना सहित अन्य स्टेशनों से न केवल व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी, बल्कि लोग एक दूसरी जगह आसानी से यात्रा कर सकेंगे। तमकुहीरोड के स्टेशन अधीक्षक मयंक राजहंस का कहना है कि इस आशय का निर्देश आ गया है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।