फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two-party face-to-face ration distribution, Nokhonkon

राशन वितरण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, नोकझोंक

Tue, 30 May 2017 12:07 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 30 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Two-party face-to-face ration distribution, Nokhonkon
राशन वितरण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने - फोटो : अमर उजाला

सेवरही। क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार को कोटे के राशन वितरण को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। उसके बाद दोनों पक्ष अपने निर्धारित स्थानों पर राशन वितरण करने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर वहां नायब तहसीलदार पहुंचे और राशन उठवाकर ले जाने लगे। तभी गुस्साए एक पक्ष लोग नारेबाजी करते हुए धरना पर बैठ गए। काफी देर तक दोनों तरफ से नोकझोंक होती रही। अंत में दूसरे गांव के कोटेदार के दरवाजे पर राशन वितरण किए जाने की पहल पर मामला किसी तरह शांत हो सका।

विज्ञापन

सोमवार की दोपहर सेवरही विकासखंड के जगदीशपुर गांव में राशन वितरण को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए थे। इसकी जानकारी होने पर एसडीएम तमकुहीराज ने नायब तहसीलदार विकास सिंह को मौके पर भेजा। नायब तहसीलदार गांव में पहुंचकर राशन ले जाने के लिए उठवाने लगे।

विज्ञापन

इस पर रामशंकर ठाकुर की तरफ के लोग धरना पर बैठ गए। उनका कहना था कि राशन गांव के आंगनबाड़ी केंद्र या पंचायत भवन पर बांटा जाए, जबकि मुन्नीलाल कुशवाहा की तरफ के लोग उनके दरवाजे पर राशन वितरण कराने की जिद लिए बैठे थे। लगभग दो घंटे तक चले हंगामे के बाद किसी तरह दूसरे गांव के कोटेदार के दरवाजे पर राशन वितरण करने की पहल पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रामनरेश कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, नूर खान, छोटेलाल, मुन्ना, प्रेमचंद भारती, वीरेंद्र, लल्लन कुशवाहा, हरिलाल चौहान, अदालत, योगेंद्र, विद्या कुशवाहा, अनिल, जितेंद्र, बृजेश श्रीवास्तव, नंदकिशोर, देवेंद्र सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed