{"_id":"66ca6a2eb82f44e4bf05e626","slug":"two-parties-face-to-face-in-land-dispute-kushinagar-news-c-205-1-ksh1003-122100-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: भूमि विवाद में दो पक्ष आमने-सामने
Sun, 25 Aug 2024 04:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 25 Aug 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। नगर पंचायत के हरिहरपुर में भूमि विवाद में दो पक्ष शनिवार को आमने-सामने आ गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराते हुए मामला राजस्व से जुड़ा होने के कारण एसडीएम के पास भेज दिया।
नगर पंचायत तमकुहीराज के हरिहरपुर में हाईवे के किनारे सैरून निशा पत्नी इशू व उसके पट्टीदारों की भूमि है। शनिवार को उसी भूमि पर कुछ लोग अपना मालिकाना हक बताते हुए निर्माण कार्य कराने लगे। इस पर सैरुन निशा के पक्ष के लोग आपत्ति जताते हुए निर्माण कार्य रोकने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना की जानकारी सैरुन निशा पक्ष के लोगों ने पुलिस व राजस्व टीम को दी। सैरुन निशा का आरोप है कि उसकी पैतृक भूमि का दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने फर्जी बैनामा करा लिया है। इसके खिलाफ न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। उसके बावजूद दूसरा पक्ष निर्माण कार्य करना चाहता है।
इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल श्रीवास्तव ने बताया शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी, न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। एसडीएम विकास चंद्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मामला संज्ञान में आने पर उसकी जांच कराकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।