{"_id":"687fdd59b2503facd8072726","slug":"two-months-salary-of-cdpo-and-head-servants-stopped-kushinagar-news-c-205-1-ksh1013-142048-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं का दो माह का वेतन रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीडीपीओ और मुख्य सेविकाओं का दो माह का वेतन रुका
Wed, 23 Jul 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस कैप्चरिंग और केवाईसी के मामले में फिसड्डी बाल विकास पुष्टाहार विभाग की लाज पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों में बचा ली। गर्भवती महिलाओं और बच्चों का फेस कैप्चर नहीं कर पा रही थी। सीडीओ गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर पंचायतीराज विभाग के ग्राम सभा में तैनात कर्मचारियों ने सहयोग किया और पोर्टल पर ग्राफ बढ़ गया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी ने अपने साथ ही खराब प्रगति वाले सभी सीडीपीओ, मुख्य सेविकाओं का जून और जुलाई माह का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है।
विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 4134 इन केंद्रों पर 216355 लाभार्थी पंजीकृत हैं। इन लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस कैप्चरिंग करना है। इसमें जिले में बेहरत सहयोग न मिलने से मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को सहयोग करने का निर्देश दिया है। जिसपर जिले के सभी पंचायतों के पंचायत सहायकों ने सहयोग किया तो जिला का प्रदेश में फोटो कैप्चरिंग की रफ्तार बढ़ गई है। इस समय जिले में फेस कैप्चरिंग 73.38 हो गया है।
प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि इस सभी 158761 लाभार्थियों का पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस कैप्चरिंग किया जा चुका है। बीते दिन सोमवार को 2896 लाभार्थियों का फेस कैप्चर किया गया। ऐसे में अब रफ्तार बढ़ रही है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले के सभी पंचायत सहायकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।