फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two killed, ten passengers injured in a collision between a truck and a bus on the highway

Kushinagar News: हाईवे पर ट्रक व बस की टक्कर में दो की मौत, दस यात्री घायल

Thu, 07 May 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Two killed, ten passengers injured in a collision between a truck and a bus on the highway
पटहेरिया चौराहे पर दुर्घटना के बाद रोड़ पर खड़ी बस।संवाद
पटहेरवा(कुशीनगर)। हाईवे पर पटहेरिया चौराहे के पास बुधवार सुबह अनुबंधित बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। बस में सवार 30 यात्रियों में 10 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बस का शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिकी इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे के चलते करीब एक घंटे तक लेन पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

तमकुही से सवारी लेकर गोरखपुर जा रही अनुबंधित बस सुबह करीब 5:30 बजे पटहेरिया चौराहा के समीप कट पर पहुंची थी कि सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज करीब एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बस में सवार यात्री चीखते-चिल्लाते रहे। लोगों ने बस का शीशा तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

बैरिया थाना रामकोला के रहने वाले सतीश शर्मा (35) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बरवापट्टी थाना क्षेत्र के पटखौली निवासी मनोज (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में सतीश के भाई विजय शर्मा (25), मीरा देवी (40) निवासी कुड़वा, रोशनतारा खातून (35) निवासी तमकुहीराज और रामपाली देवी (45) निवासी मठिया माफी समेत दस घायल यात्रियों को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के समय बस में 30 यात्री हादसे सवार थे। बाकी यात्रियों को हल्की चोटे आई हैं। घायल बस कंडक्टर वीरबहादुर ने बताया कि बस पटहेरिया में यात्रियों को बैठाकर आगे बढ़ी ही थी और वह टिकट काटने लगे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने हादसे का कारण ट्रक चालक को झपकी आना बताया है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बस से टकरा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

पटहेरिया चौराहे पर दुर्घटना के बाद रोड़ पर खड़ी बस।संवाद

पटहेरिया चौराहे पर दुर्घटना के बाद रोड़ पर खड़ी बस।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed