फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two interstate highwaymen arrested in encounter, one injured by bullet

Kushinagar News: मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

Thu, 18 Jan 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 18 Jan 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two interstate highwaymen arrested in encounter, one injured by bullet
पडरौना। रवींद्रनगर धूस, पडरौना कोतवाली, सर्विलांस और स्वॉट की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात रहसू नहर के पास मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। इनमें एक को गोली लगी है। इनके पास से 23,600 रुपये, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में बताया कि देर रात रवींद्रनगर धूस, पडरौना कोतवाली, सर्विलांस व स्वाॅट की संयुक्त टीम रहसू नहर के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइकसवार दो व्यक्ति आते हुए दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास तो पुलिस पर फायर करते हुए भाग निकले। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बिहार के गोपालगंज जनपद के विजयीपुर थाना क्षेत्र के मथौली निवासी श्यामसुंदर गौड़ पुत्र सत्यदेव गौड़ के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके बाद पुलिस ने उसके साथी बिहार के विजयीपुर थाना क्षेत्र के ही चुगड़ी गांव के निवासी राजेश यादव पुत्र लक्ष्मन यादव को भी दौड़ाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन

इनके पास एक तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। इनके पास 23600 रुपये नकद भी बरामद हुए। दो मोबाइल भी इनके पास मिला है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में रवींद्रनगर धूस थाने में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि ये अभियुक्त ग्रामीण इलाके में बैंक व एटीएम के पास भोले-भाले लोगों को नोट की गड्डी का झांसा देकर अपना शिकार बनाते हैं। पिछले दस वर्षो से बड़ी सफाई से ये काम करते आ रहे हैं। गिरफ्तार किए गए श्यामसुंदर व राजेश यादव के खिलाफ देवरिया जिले के भटनी थाने में दो-दो तथा कुशीनगर के सेवरही और रवींद्रनगर धूस थाने में धोखाधड़ी व हत्या के प्रयास के केस दर्ज हैं। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पडरौना के कोतवाल सुशील शुक्ला, रवींद्रनगर धूस के थानाध्यक्ष संजय कुमार, सर्विलांस प्रभारी एसआई शरद भारती और स्वॉट टीम प्रभारी एसआई आलोक कुमार शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed