{"_id":"6ab1879876a79e07e10c34c9","slug":"two-huts-caught-fire-goods-reduced-to-ashes-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-168459-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दो झोपड़ियों में लगी आग, सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दो झोपड़ियों में लगी आग, सामान राख
विज्ञापन
गोड़रिया/जानकीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ठाढ़ीभार खास में रविवार की रात करीब 11:30 बजे दो झोपड़ियों में किसी वजह से आग लग गई। गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। साड़ी बुजुर्ग में आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधे मवेशी झुलस गए।
ठाढ़ीभार खास के नितेश और मुकेश मुसहर रविवार की रात भोजन कर सो गए। रात करीब 11:30 बजे उनकी झोपड़ी में किसी वजह से आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे परिवार के लोगों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने दोनों भाइयों की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आए गांव के लोग पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। सूचना पर सोमवार की सुबह आए हलका लेखपाल दीपू जायसवाल ने क्षति का आकलन किया।
उधर, साड़ी बुजुर्ग में रविवार की रात झोपड़ी में लगी आग की चपेट में आने से झोपड़ी में बंधी एक मवेशी गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने का शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गांव से बाहर यासीन अंसारी पशुओं के लिए झोपड़ी बनाई है। रविवार की रात चारा खिलाकर उन्होंने मवेशी और उसकी पड़िया बांधकर सोने चले गए। देर रात झोपड़ी में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचे तब तक आग ने झोपड़ी को आगोश में ले लिया। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई लेकिन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। संवाद