{"_id":"6664d832c3ed1efe2c015cf9","slug":"two-huts-burnt-to-ashes-bike-also-burnt-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-118001-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आग से दो झोपड़ियां राख, बाइक भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आग से दो झोपड़ियां राख, बाइक भी जली
Sun, 09 Jun 2024 03:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव के गुर्जहवा टोले में शुक्रवार की देर रात को अज्ञात कारणों से लगी आग से दो झोपड़ियां और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग से एक बाइक भी जल गई। आसपास के लोगों और पुलिस ने आग बुझाई।
कटाई भरपुरवा निवासी छोटेलाल राजभर की झोपड़ी में करीब 11 बजे रात में अचानक आग की लपटें देख परिजन घर से बाहर निकले और शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीण पहुंचे और आग को बुझाने लगे। लेकिन, आग बढ़ती जा रही थी और बगल के मोहन राजभर की झोपड़ी को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग को बुझाया गया। इस घटना में छोटेलाल की बाइक भी जल गई। आग से दोनों झोपड़ियों में रखी नकदी, आभूषण, अनाज, कपड़े, बर्तन सहित गृहस्थी का सामान जल गया। शनिवार की सुबह हल्का लेखपाल पहुंचे और क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी।