फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two girls jumped into Gandak canal in Kushinagar both had love affair with same boy

कुशीनगर: फर्श पर उतारीं चप्पलें, रेलिंग पर लटकाया दुपट्टा; नहर में कूद गईं दोनों किशोरियां

Mon, 28 Aug 2023 04:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 28 Aug 2023 04:21 PM IST
सार

चर्चा है कि उनका गांव के ही एक युवक से प्रेम चल रहा है। शनिवार की शाम को उस युवक ने किसी बात पर जहर खा लिया। परिवार वाले उसका फाजिलनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

विज्ञापन
Two girls jumped into Gandak canal in Kushinagar both had love affair with same boy
लड़कियों की तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कुशीनगर स्थित सेवरही थाना क्षेत्र के रकबा दुलमापट्टी गांव के भगवानपुर टोला के निकट मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल से रविवार को दिन के करीब 11 बजे दो लड़कियों ने छलांग लगा दी। यह देख वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। उनकी खोजबीन शुरू हुई। पांच गोताखोर लगाए गए, लेकिन उनका पता नहीं चला। सूचना मिलने पर पहुंचे तमकुहीराज के एसडीएम ने लड़कियों की खोजबीन के लिए एसडीआरएफ की टीम भेजने की मांग की है। दोनों इंटरमीडिएट की छात्राएं बताई जा रही हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को करीब 11 बजे दो लड़कियां मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के पुल पर पहुंचीं और अपनी चप्पलें फर्श पर और दुपट्टा पुल की रेलिंग पर रख दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहर में कूद गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों नहर में भरपूर पानी आ रहा है। नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों डूब गईं। वहां कार्य कर रही कुछ महिलाओं ने यह दृश्य देखकर शोर मचाया तो घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली तो थाना क्षेत्र से गायब लड़कियों की खोजबीन की जाने लगी। करीब तीन घंटे बाद इनके बारे में पता चला। बताया जा रहा है कि नहर में डूबी एक लड़की का नाम रानी उर्फ सप्पू उम्र करीब 18 वर्ष है, जो तरयासुजान थाना क्षेत्र के जमसड़िया गांव के निवासी सदीक मियां की पुत्री है। दूसरी लड़की का नाम भी रानी है, जो इसी गांव के उमेश ठाकुर की पुत्री बताई जा रही है। दोनों लड़कियां हम उम्र हैं। 

तरयासुजान के थाना अध्यक्ष अमित शर्मा और सेवरही के थाना अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दोनों किशोरियों के पिता सुबह थाने में आए थे। गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन किशोरियों के नहर में कूदने के बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किशोरियां नहर में कूदी हैं या नहीं। जिन महिलाओं ने उन्हें कूदते देखने की बात कही, वे मिल नहीं रही हैं। घटनास्थल पर मिलीं चप्पलें और दुपट्टे से उनके नहर में कूदने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed