फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two English medium schools found running on fake madrassa recognition

Kushinagar News: मदरसे की फर्जी मान्यता पर संचालित मिले दो अंग्रेजी माध्यम के स्कूल

Wed, 16 Apr 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 16 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two English medium schools found running on fake madrassa recognition
तुर्कपट्टी। क्षेत्र में विभिन्न नामों से खुल रहे अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की शिकायत पर फाजिलनगर बीईओ ने जांच की। शिकायत के आधार पर दोनों ब्लॉक में संचालित विद्यालयों की जांच हुई तो एनसीईआरटी पैटर्न पर संचालित एक फर्जी मदरसा के नाम पर दो ब्लॉकों में दो अलग-अलग अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित किए जा रहे थे।
विज्ञापन

जब अधिकारियों ने गहनता से जांच की तो उन्हें यह भी जानकारी मिली कि मदरसा जिस पते पर मदरसा संचालित होने की बात कागजात में दर्ज थी, उस नाम का मदरसा उस वहां अस्तित्व में ही नहीं है।बीते मंगलवार को बीईओ विजयपाल नारायण त्रिपाठी कसया ब्लॉक के कुरमौटा स्थित डॉ. आंबेडकर प्राथमिक विद्यालय की जांच की। जांच के दौरान मान्यता विहीन होने पर उसे बंद करा दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को उन्होंने सपहा में संचालित एक अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पहुंचे, वहां मान्यता के कागजात मांगने पर प्रधानाचार्य ने उन्हें नजबुन निशा गर्ल्स स्कूल सपहा के नाम से एक मदरसा की मान्यता की काॅपी दिखाई। मदरसे की मान्यता 30 अप्रैल 2010 को क्रमांक-95 पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की तरफ से जारी की गई था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मान्यता की प्रति बीईओ को एक दिन पूर्व फाजिलनगर के महासोन स्थित एक निजी विद्यालय से मिला था। उस पर भी क्रमांक-95 पर 30 अप्रैल 2010 को जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के हस्ताक्षर था। बीईओ ने जब मदरसा के मान्यता की जांच की गई तो नजबुन निशा गर्ल्स स्कूल महासोन के नाम से महासोन गांव में कोई मदरसा संचालित ही नहीं मिला।

इस संबंध में खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कुशीनगर के नाम से एक ही क्रमांक पर दो मदरसों की मान्यता की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed