फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two elderly people died after being hit by a train

ट्रेन की चपेट से दो बुजुर्गों की मौत

Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two elderly people died after being hit by a train
ट्रेन की चपेट से दो बुजुर्गों की मौत
विज्ञापन

अहिरौली बाजार। गोरखपुर-कप्तानगंज रेल मार्ग पर सोमवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट से दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव के निवासी थे, जबकि दूसरे की शिनाख्त नहीं हो सकी। एक शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही लेकर चले गए। दूसरे शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा रेलवे ढाला के पास एक व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। मृत बुजुर्ग की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के निवासी रामजतन गौंड (65) के रूप में हुई। आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना अहिरौली बाजार थाने की पुलिस एवं मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए शव को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना थाना क्षेत्र के खुरहुरिया गांव के समीप इसी रेल मार्ग पर हुई। 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन की चपेट से मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही अहिरौली बाजार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि कोई पहचान नहीं सकी। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रामजतन के परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। इस लिए पंचनामा कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed