{"_id":"5faed3028ebc3eefa7773e7f","slug":"two-different-place-accident-kushinagar-news-gkp3732006144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में दो की मौत, चार घायल
- बृहस्पतिवार की रात में नेबुआ नौरंगिया, हनुमानगंज व तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में हुए हादसे
- तीन घायलों का जिला चिकित्सालय और एक का प्राइवेट अस्पताल में हो रहा है इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना (कुशीनगर)। बृहस्पतिवार की रात में तीन जगहों पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है, जबकि एक घायल का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
छितौनी संवाद के अनुसार हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बुलहवा गांव के बैरा टोला निवासी बंगाली बीन (50) व सुरेंद्र यादव (35) बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे भैंस चराकर घर लौट रहे थे। पनियहवा पुलिस चौकी के समीप भैसों से बचने के प्रयास में बाइक सवार अनियंत्रित हो गया। बाइक की चपेट में आने से बंगाली व सुरेंद्र घायल हो गए। चालक बाइक मौके से भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल बंगाली को सीएचसी तुर्कहा तथा सुरेंद्र को पनियहवा के ही एक निजी अस्पताल में भेजा गया। तुर्कहा सीएचसी से बंगाली को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला चिकित्सालय पहुंचते ही बंगाली की मौत हो गई। घायल सुरेंद्र का इलाज चल रहा है।
रहसू बाजार व जानकी नगर संवाद के अनुसार कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव रहसू निवासी रमन मिश्रा (26) बृहस्पतिवार की रात में बाइक से कसया की तरफ जा रहे थे। मधुरिया इंटर कालेज के समीप किसी वाहन ने पीछे से बाइक में ठोकर मार दी। घायल रमन को मधुरिया पुलिस चौकी के सिपाहियों ने एम्बुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया, जहां पर मौत हो गई।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार संवाद के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के हरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात में गेहूं का बीज लेकर जा रहा ट्रक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। उतराखंड के पंतनगर से गेहूं का बीज लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा ट्रक घुघली- नौरंगिया मार्ग से निकल रहा था। हरपुर गांव के लालाडीह के पास बाइक चालक को बचाने के प्रयास में ट्रक सड़क के किनारे पलट गया। ट्रक चालक रामप्रवेश यादव निवासी भैंसहा थाना खड्डा और खलासी गोलू यादव व श्रेयांस चौहान निवासी परसौनी ट्रक के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने निकलने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिला। पूर्व ब्लाक प्रमुख शेषनाथ यादव ने तीन जेसीबी मंगाकर ट्रक के नीचे फंसे चालक व खलासियों को बाहर निकलवाया। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। ट्रक चालक रामप्रवेश ने बताया कि दीपावली की छुट्टी होने के चलते सीधे पश्चिम बंगाल न जाकर घर जा रहे थे। उन लोगों की योजना था कि ट्रक खड़ाकर दीपावली का त्योहार मनाएंगे। इसके बाद मॉल पहुंचाने जाएंगे, इसीलिए इधर से गुजर रहे थे।