{"_id":"6349a2559f56fe402759ff4b","slug":"two-died-in-diffrent-places-kushinagar-news-gkp454058046","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में युवती समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग हादसों में युवती समेत दो की मौत
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में युवती समेत दो की मौत
- नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में बाइक से गिरी युवती को पिकअप ने रौंदा
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ियार बाजार। जिले में शुक्रवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई।
नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर में बाइक गिरी युवती की पिकअप की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं, कसया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई।
शुक्रवार की देर शाम नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया-कप्तानगंज मार्ग पर पचफेड़ा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। बाइक सवार छह लोग जमीन पर गिर गए। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने जमीन पड़ी युवती को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दो की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
शुक्रवार की रात खोटही दिवान टोला निवासी अरबाज(18), रेहान(16), अकरम (12) एक ही बाइक पर सवार होकर पकड़ियार दवा लेने जा रहे थे। वह नौरंगिया- कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पचफेड़ा- बगही मोड़ पहुंचे थे, तभी पकड़ियार के तरफ से घिनहुआ निवासी मोहन बाइक लेकर आ गए। बाइक पर भतीजी के नैना के साथ रिश्तेदार सरिता (18) को बाइक पर बैठाकर उनके गांव कुर्मी पट्टी छोड़ने जा रहे थे। टक्कर में दोनों पर बाइक सवार जमीन पर गिर गए। उसी समय बगल से गुजरी पिकअप ने सरिता को रौंद दिया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार के लिए कसया सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहन, अरबाज की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल भेजा। वहां से उनको मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन
कसया प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया जनपद के मुगलपुरा रामपुर कारखाना निवासी समीउल्लाह (60) शुक्रवार की शाम किसी कार्य से कसया आए हुए थे। कसया से घर अपने स्कूटी से जा रहे थे। अभी वह सिसवा कुटी के पास पहुंचे थे। इसी बीच एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। राहगीरों ने उन्हें तत्काल सीएचसी कसया पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हाईवे चौकी प्रभारी सन्नी जावला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।