{"_id":"6171b6c7d6ac9c16ff3e0889","slug":"two-died-in-accident-kushinagar-news-gkp4137340183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटा कोतवाली क्षेत्र में हुई दुर्घटना..
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट से दो किशोरों की मौत
हाटा (कुशीनगर)। नगरपालिका क्षेत्र के परागपुर मोहल्ले के सामने हाटा से गौरी बाजार जाने वाली सड़क पर बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे एक कार की चपेट से सड़क पार कर रहे दो किशोरों की मौत हो गई। दुर्घटना में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दोनों किशोर एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।
पुलिस ने शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस कार से दुर्घटना हुई, उसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हाटा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-10 आंबेडकरनगर के रहने वाले विपिन कुमार (14) और विवेक (16) बृहस्पतिवार को अपने किसी रिश्तेदार के घर परागपुर मोहल्ले में गए थे जो कि हाटा से गौरी बाजार जाने वाली मार्ग पर स्थित है। सुबह करीब नौ बजे वह मोहल्ले के सामने ही सड़क पार कर रहे थे। उसी समय गौरी बाजार की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में दोनों किशोर आ गए। घटना के बाद कार सड़क के किनारे खड़ी हो गई। यह देख लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां दोनों किशोर लहूलुहान हाल में सड़क पर पड़े हुए थे। उनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे की सांस चल रही थी। लोगों ने आनन फानन में घायल किशोर को हाटा सीएचसी भेजवाया। वहां उसकी हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने तुरंत मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, लेकिन गोरखपुर पहुंचने से पहले ही उसने भी दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। जबकि पुलिस द्वारा कार को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं, चालक मौके से फरार हो गया। हाटा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।