फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two died in accident

कुशीनगर: ट्रक में पीछे से भिड़ी बाइक, दो युवकों की मौत

Sat, 18 Feb 2023 06:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 18 Feb 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
two died in accident
हाटा ( कुशीनगर)। फोरलेन हाइवे पर शुक्रवार की रात 10 बजे ट्रक में पीछे से बाइक टकरा जाने पर उसमें सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक हाटा नगर के ही रहने वाले थे।
विज्ञापन

जानकारी के हाटा नगर के वार्ड संख्या 24 निवासी उपेंद्र ( 20) और वार्ड सख्या एक निवासी शिवम मद्धेशिया ( 21) अपने एक मित्र की बाइक लेकर घूमने निकले थे। ये लोग नगर के बाघनाथ चौराहे से ओवर ब्रिज के ऊपर से कोतवाली की ओर जा रहे थे। अभी ये लोग ओवर ब्रिज के बीच में ही पहुंचे थे कि एक ट्रक में पीछे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक वहीं गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

लोगों की मदद से इन्हें हाटा सीएचसी पर पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। बाइक उधार मांग कर लाने की वजह से इन लोगों की पहचान कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इन लोगों की क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed