फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two died, 55 corona positive found

कोरोना से महिला समेत दो की मौत, 55 नए संक्रमित मिले

Wed, 14 Apr 2021 09:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
two died, 55 corona positive found
कोरोना से महिला समेत दो की मौत, 55 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

- 24 मरीज स्वस्थ भी हुए, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 411
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में कोरोना महामारी की स्थिति निरंतर चिंताजनक होती जा रही है। बुधवार को कप्तानगंज क्षेत्र में एक महिला समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर इनमें से एक का ही डाटा अपडेट है। इसके अलावा 55 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 2,938 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। शाम तक 2,321 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2,266 निगेटिव और 55 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में कप्तानगंज क्षेत्र से सात, पडरौना से चार, विशुनपुरा से आठ, सेवरही से दो, सुकरौली से दो, कुबेरस्थान से एक, तमकुही से छह, नेबुआ नौरंगिया से एक, मोतीचक से पांच, कसया से पांच, हाटा से एक, खड्डा से तीन और अन्य क्षेत्रों से 10 लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 4,09,865 लोगों की जांच में 6,261 लोग कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें 24 लोग बुधवार को स्वस्थ मिले। उन्हें लेकर अब तक 5,785 मरीज ठीक हुए हैं। कप्तानगंज की 75 वर्षीय एक महिला की इस बीमारी से मौत हो गई। उसे लेकर मरने वालों की संख्या 65 हो गई है। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 411 हो गई है। सीएमओ ने बताया कि बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.52 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 92.39 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.03 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बा निवासी 32 वर्षीय एक युवक की मौत कोरोना से होने की बात घरवालों ने बताई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर शाम अचानक तबियत खराब होने पर गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां कोरोना की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू हुआ। बुधवार की सुबह 10 बजे मौत हो गई। कप्तानगंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गुप्ता का कहना है कि अभी इसकी रिपोर्ट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को स्थानीय सीएचसी पर हुए कोरोना जांच में चार मरीज संक्रमित पाए गए। क्षेत्र में अब तक 32 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed