फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two children died due to drowning in Khanua drain

नाले मे डूबने से दो बालकों की मौत

Tue, 14 Sep 2021 10:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two children died due to drowning in Khanua drain
खनुआ नाले में डूबने से दो बच्चों की मौत
विज्ञापन

एक पटहेरवा थानाक्षेत्र तो दूसरा कटेया क्षेत्र का निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटा बाजार। बिहार से सटे खनुआ नाले के किनारे मूंज काटने गए दो बालकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इनमें एक बालक पटहेरवा थानाक्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग का तो दूसरा बिहार के कटेया थानाक्षेत्र के धनौती गांव का निवासी था। हादसा सोमवार की शाम को हुआ था। बिहार के कटेया थाने की पुलिस शवों को निकलवाकर ले गई थी।

बताया जा रहा है कि पटहेरवा थानाक्षेत्र के कोइलसवा बुजुर्ग गांव के लवंगिया डीह टोला निवासी अजय कुमार (9) पुत्र नंदलाल प्रसाद गांव बिहार के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित धनौती गांव में अपने मामा के घर गया था। वह अपने मामा के लड़के यश कुमार (7) पुत्र वशिष्ठ प्रसाद ग्राम धनौती थाना कटेया, गोपालगंज (बिहार) के साथ सोमवार को खनुआ नाले किनारे मूंज काटने गया था। कहा जा रहा है कि जमीन दब जाने के कारण दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों बालक नाले में गिर पड़े। गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। ग्रामीण क्षेत्र के गोताखोरों की मदद से काफी खोजबीन हुई, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया। रात में भी खोजबीन होती रही। करीब दस बजे दोनों का शव नाले में पाया गया। यह क्षेत्र यूपी और बिहार का बॉर्डर इलाका है। सुबह बिहार पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाई। शवों की पहचान होने के बाद मृत अजय के घरवालों को सूचना भेजवाई। बताया जा रहा है कि अजय एक माह पूर्व अपने मामा के घर धनौती गया था। वहां वह अपने मामा के लड़के यश के साथ मूंज काटने खनुआ नाले के किनारे चला गया था। बिहार के कटेया थाने प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार मिश्र ने बताया कि बच्चों का मौत गहरे पानी में डूबने से हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed