फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two child lapta from kasia

कुशीनगर:कसया से दो बच्चे लापता, तलाश में जुटी पुलिस, देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने दी सूचना

Wed, 12 Oct 2022 09:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2022 09:59 AM IST
सार

बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परेशान घरवालों ने कसया पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्चों के गायब होने की जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शिवेंद्र सिंह घर में रखा कुछ नकदी लेकर गया है। उनके पास पिट्ठू बैग भी है। दोनों बच्चे एक ही साइकिल से घर से निकले हैं।

विज्ञापन
two child lapta from kasia
कसया से लापता शिवेंद्र सिंह। संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR

विस्तार

नगर के वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय त्रिपाठी नगर निवासी 11 वर्षीय दो बच्चे सोमवार की दोपहर लापता हो गए। एक बच्चा अपने घर से कुछ नकदी भी ले गया है। दोनों बच्चों के देर शाम तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी पाकर एएसपी रितेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम गठित करके दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 26 शहीद अमिय त्रिपाठी नगर निवासी महेश ( सांख्यिीकी अधिकारी) और संतोष सिंह (शिक्षक) पड़ोसी हैं। अगल-बगल मकान होने से दोनों परिवारों के बच्चे एक दूसरे के साथ खेलते हैं। सोमवार की दोपहर 12 बजे पांचवीं में पढ़ने वाला महेश का बेटा दिव्यांश और संतोष सिंह का बेटा शिवेंद्र सिंह साइकिल चलाने निकले। परिवार के लोगों को लगा कि दोनों मोहल्ले में दोस्तों के पास होंगे, लेकिन काफी देर तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। घरवालों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो लोगों को मालूम हुआ कि दोनों एक साथ गायब हैं। देर शाम तक परिजन उनकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन


बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परेशान घरवालों ने कसया पुलिस को इसकी सूचना दी। बच्चों के गायब होने की जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। संतोष सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शिवेंद्र सिंह घर में रखा कुछ नकदी लेकर गया है। उनके पास पिट्ठू बैग भी है। दोनों बच्चे एक ही साइकिल से घर से निकले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों की तलाश में पुलिस ने उनके दोस्तों से अन्य परिचितों से जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी शुरू कर दी गई। बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका में परिजन सहम गए हैं।

इस संबंध में एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करके पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। जिले के सभी थानों के अलावा गोरखपुर और जीआरपी को बच्चों के गायब होने की सूचना भेज दी गई है।
 

कसया से लापता दिव्यांश। संवाद।

कसया से लापता दिव्यांश। संवाद।- फोटो : KUSHINAGAR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed