{"_id":"6585e7a4e09fd57ed001c655","slug":"two-caught-changing-atm-cards-one-absconding-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9784-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलने वाले दो धराए, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एटीएम कार्ड बदलने वाले दो धराए, एक फरार
Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
बोदरवार। पुलिस ने एटीएम बदलकर खाते से रुपये गायब करने वाले दो युवकों को शुक्रवार को बोदरवार से पकड़ा, जबकि एक भागने में सफल रहा। पुलिस दोनों को लेकर थाने चली गई। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
बोदरवार बाजार में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के बगल में ही एटीएम लगा है। उससे रुपये निकालने के लिए बाजार के ही गोलू चौहान अपने दो मित्रों संगम शर्मा व प्रिंस शर्मा के साथ आए थे। उन्होंने बताया कि तीनों युवक भीतर जाकर 20 हजार रुपये निकालने के लिए अपना एटीएम कार्ड लगाया। एटीएम कोड डालने के बाद मशीन से रुपये लेने का इंतजार करने लगे, लेकिन मशीन से रुपये नहीं निकले। उसमें से एक पर्ची निकली। उस पर्ची को लेकर मशीन से बाहर आकर तीनों दोस्त पैसा न मिलने के बारे में आपस में बातें कर रहे थे। इतने में 35 वर्षीय एक युवक आया और कहा कि अभी-अभी मैं इसी एटीएम से पैसा निकाला हूं। आपका क्यों नहीं निकल रहा है। यह पैसा देख लो, जो मेरी जेब में है। इतना कहकर वह गोलू चौहान के हाथ से एटीएम कार्ड लेकर एटीएम मशीन में कार्ड डाला और गोलू से कहा कि अपना पासवर्ड डालिए। उससे पहले युवक गोलू का एटीएम कार्ड अपने जेब में रखकर दूसरा एटीएम कार्ड निकालकर मशीन में डाल चुका था। उस युवक को कार्ड बदलते हुए गोलू के मित्र संगम शर्मा ने देख लिया था। उसने गोलू से बताया कि तुम्हारा कार्ड इस युवक ने बदल दिया है। इसके बाद गोलू और उसके दोनों मित्र अपना कार्ड मांगने लगे। युवकों का कहना था कि वह चोर बाइक पर बैठे अपने एक साथी के साथ भागने की फिराक में था, तब तक रुपये निकालने आए इन तीनों युवकों ने दोनों को पकड़ लिया। उनका एक और साथी था, जो भागने में सफल रहा। इसके बाद बोदरवार चौकी प्रभारी रणजीत सिंह बघेल घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों चोरों को पकड़ कर अपने साथ ले गए। कप्तानगंज के थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार ने बताया कि घटना की जानकारी है। जांच-पड़ताल की जा रही है।