{"_id":"631f7c3951c35777c33e774b","slug":"two-caught-carrying-camels-smuggled-from-rajasthan-to-west-bengal-kushinagar-news-gkp45028814","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: राजस्थान से तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाते पकड़े गए दो ऊंट, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: राजस्थान से तस्करी कर पश्चिम बंगाल ले जाते पकड़े गए दो ऊंट, होगी कार्रवाई
Tue, 13 Sep 2022 10:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:14 AM IST
सार
पटहरेवा के एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि इस मामले में बागपत जनपद के विनवल्ली थाने के अंगदपुर के फिरोज और अंकुर जाट पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पटहेरवा थाना क्षेत्र में ट्रक पर लदे हुए ऊंट।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय थाने की पुलिस ने ऊंट तस्करी के आरोप में ट्रक चालक सहित दो को पकड़ा है। दोनों के कब्जे से 13 ऊटों को मुक्त कराया गया है। इन ऊंटों को राजस्थान से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था।
सोमवार की दोपहर पुलिस जांच कर रही थी। महुआ गांव के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें लदे 13 ऊंट मिले। ऊंटों को ले जा रहे ट्रक ड्राइवर और एक अन्य को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाली जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि ऊंट तस्करी का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
जिले से होकर बिहार तक पशुओं की तस्करी होने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सोमवार को पटहेरवा थाने की पुलिस महुअवां गांव के पास फोरलेन हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी। दोपहर करीब 12 बजे बिहार जा रहे एक ट्रक को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। उसमें 13 ऊंट लदे देखकर पुलिसकर्मी चौंक गए। ट्रक ड्राइवर और उसमें मौजूद एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ट्रक सहित ऊंटों को पुलिस थाने लेकर चली गई। पुलिस की पूछताछ में मालूम हुआ कि आरोपी उनको राजस्थान लादकर बंगाल पहुंचाने वाले थे, लेकिन जांच में मामला पकड़ा गया।