{"_id":"65679a277ec24846cc019c24","slug":"two-cattle-smugglers-from-bihar-shot-in-encounter-four-arrested-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-8515-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मुठभेड़ में बिहार के दो पशु तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मुठभेड़ में बिहार के दो पशु तस्करों को लगी गोली, चार गिरफ्तार
Thu, 30 Nov 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
रामकोला थाना क्षेत्र के सोहसा नहर के समीप पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए पशु।
रामकोला (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के बनकटा सोहसा नहर रोड के पास बुधवार की भोर में पुलिस और पशु तस्करों में मुठभेड़ हो गई। आरोपी तस्कर पिकअप में सात गोवंशीय पशुओं को लादकर बिहार ले जा रहे थे। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बिहार के दो तस्करों को गोली लगी। दोनों घायल हो गए। दो और पशु तस्कर भी इस मुठभेड़ में पकड़े गए। उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भिजवा दिया।
पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पिकअप से गोवंशीय पशुओं को गोरखपुर से बिहार ले जा रहे हैं। रामकोला, कप्तानगंज व हाटा थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बनकटा-सोहसा नहर रोड के पास घेराबंदी कर बुधवार की भोर में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। तभी एक पिकअप सामने से आते देखकर रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पशु तस्करों ने बैरिकेडिंग तोड़ते हुए पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में रुस्तम शाह पुत्र मोहम्मद राज देवान निवासी अहिरौली दुबौली टोला तकिया बाजार थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार और लड्डन शाह पुत्र अफसर शाह निवासी रामपुर जीवधर थाना विशंभरपुर जिला गोपालगंज बिहार के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस ने पिकअप से अब्दुल मन्नान शाह पुत्र वहरूद्दीन शाह निवासी अहिरौली दुबौली तकिया थाना गोपालपुर जिला गोपालगंज बिहार और नाजिम पुत्र सफीउल्लाह निवासी ग्राम पिपरा कनक बोधा टोला थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वध के लिए ले जाए जा रहे सात गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया गया। आरोपी तस्करों के पास से पुलिस को दो तमंचे, दो खोखे, दो कारतूस बरामद हुए। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर रामकोला थाने की पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तार रुस्तम पर संतकबीरनगर में भी दर्ज हैं केसं
गिरफ्तार रुस्तम पर संतकबीरनगर जिले के धनघटा थाने में गोवध निवारण अधिनियम और गैंगस्टर में केस दर्ज हैं। लड्डन नाम के तस्कर के खिलाफ कसया थाने में आर्म्स एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम, पटहेरवा में गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज है। नाजिम के खिलाफ गोरखपुर जिले के झगहां थाने में गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज हैं।