फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two businessmen benefited from CM Accident Insurance Scheme

Kushinagar News: सीएम दुर्घटना बीमा योजना से लाभान्वित हुए दो व्यापारी

Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 29 Dec 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Two businessmen benefited from CM Accident Insurance Scheme
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट जीएसटी कार्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को सीएम दुर्घटना बीमा योजना की जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें दो लाभार्थियों को योजना का प्रमाणपत्र दिया गया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री व जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप वंसल और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के सहयोग से सीएम दुर्घटना की बीमा की धनराशि चार लाख से बढ़ाकर दस लाख रुपये की गई है। यह कदम व्यापारियों के हित में है। इससे व्यापारी वर्ग के पीड़ितों को बड़ी राहत देगा। उन्होंने नौरंगिया के अतुल हार्डवेयर की उत्तराधिकारी सुनीता देवी और हाटा के माधव फर्नीचर एवं प्लाई ऊड के उत्तराधिकारी उषा देवी को दस-दस लाख रुपये की बीमा राशि का प्रमाणपत्र दिया। असिस्टेंट कमिश्नर कुमार अमित ने सीएम दुर्घटना बीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डिप्टी कमिश्नर राजेश कुमार ने की। इस दौरान जिला महामंत्री आशीष खेतान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल, अजय गुप्ता, संगठन मंत्री अभय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed