{"_id":"63d10ff7636d5d3dc46f431c","slug":"two-brothers-died-in-kushinagar-accident-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर में हादसा: दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर में हादसा: दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम
Wed, 25 Jan 2023 04:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 25 Jan 2023 04:51 PM IST
सार
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नदीम की शादी नवंबर माह में हुई है। वह 27 जनवरी को विदेश कमाने जाने की तैयारी में लगा था। नौशाद अभी पढ़ाई कर रहा था। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कुशीनगर में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कुशीनगर जिले में तमकुहीराज कस्बा के ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में बिहार निवासी दो सगे भाइयों की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बिहार, गोपालगंज जिले के अमवा विजयपुर निवासी बदरू दोजा हसन के बेटे नदीम सरवर (30) और नौशाद सरवर (26) एक ही बाइक से तमकुहीराज की ओर जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे तमकुहीराज के फोरलेन ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी किसी वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
इससे दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसएचओ नीरज राय ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों के पास मिले कागजात और मोबाइल से उनके परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी। सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नदीम की शादी नवंबर माह में हुई है। वह 27 जनवरी को विदेश कमाने जाने की तैयारी में लगा था। नौशाद अभी पढ़ाई कर रहा थे। इस संबंध में एसएचओ तमकुहीराज नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुर्घटना का मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।