{"_id":"69124f2c40cbb6d2a30a2464","slug":"two-bike-riders-injured-in-car-collision-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-148737-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। रविंद्रनगर धूस थाना क्षेत्र के कसया-पडरौना राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सोहनरिया ढाला के पास सोमवार की शाम एक कार की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं मौके का फायदा उठाकर कार चालक कार लेकर भाग गया।
जानकारी के अनुसार सुधाकर सिंह (36) निवासी कटया चौबे टोला, थाना कुमार बाग, जिला बेतिया, बिहार बाइक से कसया की तरफ जा रहे थे। अभी वे सोहनरिया ढाला के पास पहुंचे ही थे कि कसया से पडरौना जा रही कार की चपेट में आ गए। बाइक सवार सुधाकर और उनके पीछे आ रहे बाइक सवार साड़ी खुर्द गांव निवासी अजय मद्धेशिया (23) अनियंत्रत होकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों घायल दोनों बाइक सवारों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर भेजवाए, जहां उनका इलाज चल रहा है।