{"_id":"66d50959c27a20007f032914","slug":"two-bike-riders-injured-after-being-hit-by-car-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122512-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो घायल
Mon, 02 Sep 2024 06:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के तमकुहीराज-तरयासुजान मार्ग पर चखनी पेट्रोल पंप के समीप एक कार की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी रितेश कुमार (19) बिहार के गोपालगंज के विशंभरपुर निवासी अपने रिश्तेदार पंकज कुमार (18) के साथ बाइक से रविवार को तमकुहीराज-तरयासुजान मार्ग से जा रहे थे। चखनी पेट्रोल पंप के समीप अनियंत्रित कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद रविंद्रनगर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।