फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two bike riders died in the accident

Kushinagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 13 Mar 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders died in the accident
पडरौना। रिश्तेदारी से लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की हादसे में बुधवार देर रात मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के करमैनी उग्रसेन गांव निवासी राहुल सिंह (30) व विशाल सिंह (25) बुधवार को बाइक से अहिरौली क्षेत्र के खोट्टा गांव में रिश्तेदारी में गए थे। वहां से दोनों देर रात घर के लिए चले। भैसही के पास पहुंचे थे कि किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। हाटा पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। रात को परिजन भी पहुंच गए। इसकी खबर मिलने के बाद दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने बताया कि दोनों युवक अपने रिश्तेदार के घर गए थे। होली के मद्देनजर जो परिवार में उत्साह था, हादसे के बाद मातम में बदल गया। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed