{"_id":"684b385bc6c29d576a00d170","slug":"two-arrested-with-20-liters-of-raw-liquor-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-139403-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
Fri, 13 Jun 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ पासी टोला में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची शराब कारोबारियों के संदिग्ध दो दर्जन घरों में छापेमारी की गई। पुलिस की कार्रवाई की जानकारी के बाद भगदड़ मच गई और अधिकतर कच्ची शराब के कारोबारी भागने में सफल हो गए।
इंस्पेक्टर तरयासुजान धनवीर सिंह, चौकी प्रभारी बहादुरपुर अनुराग शर्मा सहित महिला पुलिस टीम ने दो कच्ची शराब के कारोबारी दिनेश पासी और रिंकी पासी को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। इनकी निशानदेही पर जमीन के भीतर छुपाए गए एक क्विंटल लहन को भी खोदकर निकाला और मौके पर ही नष्ट करवा दिया। पकड़े गए कारोबारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही।