{"_id":"5edfbca18ebc3e4325012668","slug":"two-arrested-in-cheating-kushinagar-news-gkp354137616","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली सोना देकर 2.90 लाख रुपये की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली सोना देकर 2.90 लाख रुपये की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार दो व्यक्तियों की कसया थाना में जानकारी देते सीओ नितेश प्रताप सिंह ?
- फोटो : KUSHINAGAR
नकली सोना देकर 2.90 लाख रुपये की ठगी में दो गिरफ्तार
कसया। पुलिस ने मंगलवार को 2.90 लाख रुपये की ठगी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास देवरिया जिले के पथरदेवा निवासी व्यक्ति से ऐंठे गए 1.40 लाख रुपये बरामद हुए।
सीओ नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि पथरदेवा निवासी भीमशंकर शर्मा सोने के कारोबारी हैं। सोना दिखाने के लिए उन्हें फोन कर आरोपियों ने कसया थाना क्षेत्र के बाड़ीपुल पर बुलाया। यहां से कसया ले गए और नकली सोना देकर 2.90 लाख रुपये ऐंठ लिया। व्यापारी की तहरीर पर इस मामले में चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज है।
सीओ ने बताया कि मंगलवार को सुबह इनमें दो व्यक्तियों को फोरलेन चौराहे से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब बाहर भागने की कोशिश में थे। आरोपियों ने अपना नाम धीरज राजभर निवासी ग्राम तवक्कल व संदीप यादव निवासी कोन्हवलिया, थाना तरकुलवा बताया। इस मामले में दो अन्य का नाम पता चला है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। इन दोनों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में एसओ अनुज कुमार सिंह, स्वॉट टीम के आनंद कुमार गुप्ता व एसआई सजनू यादव शामिल थे। सीओ ने सर्विलांस व पुलिस टीम को पुरस्कार की संस्तुति की है।