फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two animal smugglers injured in encounter with police

पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल

Mon, 05 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two animal smugglers injured in encounter with police
पुलिस मुठभेड़ में घायल तस्कर। - फोटो : KUSHINAGAR
पुलिस से मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल
विज्ञापन

- तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार के पास हुई मुठभेड़
तमकुहीराज/ डिबनी बंजरवा। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के लतवा बाजार के पास रविवार रात तीन बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से दो घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस ने तीन प्रतिबंधित पशुओं को मुक्त कराया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की थी। पशु तस्करों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि प्रतिबंधित पशुओं को लेकर तस्कर बिहार की ओर जा रहे हैं। पटहरेवा क्षेत्र में एसएचओ अखिलेश सिंह, स्वॉट प्रभारी अमित शर्मा और कोतवाल राज प्रकाश सिंह की टीम गंडक नदी की पटरी के पास पहुंच गई। करीब तीन बजे पुलिस ने बिहार की ओर जा रही एक पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस की घेराबंदी तोड़कर तस्कर तमकुही की ओर भागने लगे। इस सूचना पर सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, तमकुहीराज थानाध्यक्ष अश्विनी राय तमकुहीराज ओवरब्रिज पर पहुंच गए। उधर तरयासुजान एसएचओ राजेंद्र सिंह अपनी टीम संग लतवा बाजार के पास बड़ी नहर पुल के पास घेराबंदी करके खड़े थे। तस्कर अपने को घिरता देख मुख्य पश्चिम गंडक बड़ी नहर की उत्तरी पटरी पकड़ चखनी की ओर भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रोका तो वह गाड़ी से उतरकर गोली चलाने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तस्करों को भी गोली लगी। पैर में गोली लगने से घायल तस्करों को पुलिस ने तमकुही सीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए तस्करों की पहचान अब्दुल अजीज कुचिया मठिया थाना पटहेरवा और प्रेम तिवारी नवादा परसौन थाना उचका गांव गोपालगंज बिहार के रूप में हुई। उनके पास से तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और चाकू सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि पशु तस्करों की सूचना पर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर बदमाशों ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की गोली हो जा रही बेअसर
अप्रैल माह से लेकर सितंबर माह में पुलिस कुल 18 बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अधिकांश पशु तस्करी से जुड़े हुए हैं। एक तरफ जहां पुलिस पशु तस्करों पर शिकंजा कसने के दावे कर रही है। वहीं इन पर पुलिस की गोली का कोई असर नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed