{"_id":"6674b98466135a25ef021064","slug":"two-accused-absconding-in-murder-case-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-118574-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हत्या के मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार
Fri, 21 Jun 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
खड्डा। हत्या के केस में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। आरोपियों को जेल दिया गया। आरोपी हनुमानगंज गांव के गंगवाछपरा टोला में युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। डीएम तक शिकायत पहुंचने के बाद स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई।
हनुमानगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को गंगवाछपरा टोला निवासी निजामुद्दीन व फूलेमान को गिरफ्तार किया। इनपर हत्या सहित गंभीर धारा में केस दर्ज है। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमानगंज के टोला गंगवाछपरा निवासी राजेश चौहान को फरवरी माह में गांव के ही एक घर में खाने के लिए बुलाकर मारा पीटा था। घायल का मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हनुमानगंज थानाध्यक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर धरना प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस को आठ लोगों के विरुद्ध हत्या सहित गंभीर धारा में केस दर्ज कर चार लोगों को उसी समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, जबकि एक आरोपी न्यायालय में समर्पण कर दिया था। शेष आरोपियों को पकड़ने में पुलिस आनाकानी करने लगी। कुछ दिन पहले मृतक राजेश के पिता इंद्रजीत ने डीएम से मिलकर वांछितों को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए थानाध्यक्ष की भूमिका पर फिर सवाल खड़े किया था। डीएम के निर्देश के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।