Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Two 55-kg bells stolen from a temple

Kushinagar News: मंदिर से 55 किलो के दो घंटे चोरी

Sat, 21 Nov 2026 01:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two 55-kg bells stolen from a temple
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया बाजार स्थित झरही देवी मंदिर से चोर बृहस्पतिवार की रात 52 और तीन किलो वजन के दो घंटे चोरी कर ले गए। चोरों ने मशीन से लोहे की रॉड काटकर वारदात को अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने घंटे गायब देखे तो डायल 112 पर सूचना दी। लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, चोर मंदिर में लगे घंटों को निकालने के लिए मशीन से लोहे की रॉड काटकर फरार हो गए। सुबह घटना की जानकारी फैलने पर श्रद्धालुओं में नाराजगी बढ़ गई। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मंदिरों से घंटे चोरी होने की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कुछ दिन पहले गुरवलिया बाजार से करीब चार किलोमीटर दूर धर्मपुर पर्वत गांव स्थित धरनीनाथ मंदिर से भी घंटे चोरी हुए थे। इसके अलावा दुमही स्थित देवामन दुर्गा मंदिर परिसर और राजापाकड़ के शिव मंदिर से भी चोर घंटे उठा ले गए थे।
विज्ञापन

लगातार हो रही घटनाओं से मंदिरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घंटे चोरी होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed