फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   turkee sareekhe jhande ka veediyo vaayaral, prashaasan ne hatavaaya

Kushinagar News: तुर्की सरीखे झंडे का वीडियो वायरल, प्रशासन ने हटवाया

Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
turkee sareekhe jhande ka veediyo vaayaral, prashaasan ne hatavaaya
दुदही। कस्बा में रविवार को मुहर्रम के निकले ताजिया जुलूस के दौरान एक लाल रंग का झंडा विवाद का कारण बन गया। झंडे पर चांद और तारे का चिन्ह देखकर कुछ लोगों ने उसे तुर्की का झंडा मानते हुए सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंचकर झंडे को उतरवा दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक पीयूष जायसवाल ने सोशल मीडिया पर डीएम व भाजपा नेताओं को टैग करते हुए पोस्ट किया कि यह मामला विशुनपुरा थाने का है। झंडे की पुष्टि की जानी चाहिए कि क्या यह तुर्की का झंडा है। मामला सामने आने के बाद विशुनपुरा पुलिस ने तुरंत जांच की और जवाब देते हुए लिखा यह झंडा तुर्की देश से संबंधित नहीं है। सूचना पर पुलिस की तरफ से झंडे को हटवा दिया गया है। जुलूस सकुशल चल रहा है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न समुदायों द्वारा प्रतीकात्मक झंडे लगाए जाते हैं, जिनका कोई अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थ नहीं होता। इस प्रकार की अफवाहों से बचने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील भी प्रशासन द्वारा की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने बताया कि वायरल हो रहा झंडा तुर्की से संबंधित नही है। फिर उसे हटवा दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed