{"_id":"6383a60fc189ab0c4b2d2e48","slug":"tumkuhiraj-connect-to-purvanchal-ecpress-way-kushinagar-news-gkp4589392164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा तमकुहीराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा तमकुहीराज
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा तमकुहीराज
- तमकुहीराज से सलेमपुर तक 52 किमी सड़क का सर्वे शुरू
- वाराणसी तक आवागमन में मिलेगी सहूलियत, घट जाएगी दूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। तमकुहीराज को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए तमकुहीराज से सलेमपुर तक लगभग 52 किमी लंबी सड़क का सर्वे शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश की एनएल मालवीय कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम कार्य कर रही है। परियोजना के पूरा होने के बाद तमकुहीराज से वाराणसी तक आवागमन में सहूलियत होगी। इससे क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने में मदद मिल सकेगी।
केंद्रीय भूतल व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने एनएच-28 तमकुहीराज से एक नए एनएच-727 बी के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह फोरलेन सड़क तमकुहीराज से शुरु होकर सरेया बुजुर्ग, रकबा राजा, पंचदेवरी, कटेया, भोरे बाजार से बाईपास भेगारी बाजार, भाटपार से होकर सलेमपुर व भागलपुर होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से जुड़ेगी। यूपी के अलावा बिहार के गोपालगंज जिले के पंचदेवरी, कटेया और भोरे तीन प्रखंडों के 35 गांवों से होकर सड़क गुजरेगी। इस कार्य के सर्वे की जिम्मेदारी मध्य प्रदेश के एनएल मालवीय कंपनी को सौंपी गई है।
कंपनी के कर्मचारी सुल्तान सिंह, मेहरबान सिंह, देवराज, शिवनारायण और रमेश ने बताया कि तेजी से सर्वे किया जा रहा है। इस सड़क के बीच में आने वाले मकान, दुकान, खेत सहित अन्य की ड्राफ्टिंग कराई जा रही है। नदी और नालों पर पुल-पुलिया के निर्माण व बिजली के पोल आदि को भी चिह्नित किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने पर कंपनी अपनी रिपोर्ट केंद्रीय भूतल व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगी। यदि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो इसके टेंडर की प्रक्रिया मार्च 2023 में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
तमकुहीराज के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जुड़ने की कवायद से तहसील क्षेत्र के लोगों में विकास की आस जगी है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय देवड़ा,अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के प्रदेश सचिव रामबदन विश्वकर्मा, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जेके सिंह, परमेंद्र जायसवाल, राहुल सोनी, ध्रुव निषाद, अब्दुल मनान ,शिवजी वर्मा आदि का कहना है कि इस नए हाइवे के बन जाने से जहां तमकुहीराज सीधे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जुड़ जाएगा। साथ ही वाराणसी की दूरी कम हो जाएगी। आवागमन की सुविधा बढ़ने से व्यापारिक लाभ भी मिलेगा।