{"_id":"693c78ceaeafc5682603a403","slug":"trucks-collided-on-the-highway-in-the-fog-causing-a-five-kilometer-long-traffic-jam-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-150597-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कोहरे में हाईवे पर ट्रक भिड़े, पांच किमी लंबा लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कोहरे में हाईवे पर ट्रक भिड़े, पांच किमी लंबा लगा जाम
Sat, 13 Dec 2025 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
धुनवलिया के पास हाईवे पर लगा जाम। स्रोत-सोशल मीडिया
जौरा बाजार। हाईवे पर चौरा खास क्षेत्र के धुनवलिया गांव के कट पर शुक्रवार सुबह आठ बजे कोहरे के चलते दो ट्रकों में टक्कर हो गई। इसमें दोनों चालकों को मामूली चोटें आईं, लेकिन दोनों ट्रकों के बीच में फंस जाने के कारण करीब पांच किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। एनएचएआई और पुलिस के प्रयास के बाद करीब 11 बजे दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाने के बाद आवागमन बहाल हो सका। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक एनएच-28 पर धुनवलिया कट से लेकर मधुरिया चौहानपट्टी कट तक एक लेन को बंद करके सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। दोनों तरफ के वाहनों का आवागमन दूसरी लेन पर ही हो रहा है। सुबह आठ बजे घने कोहरे के चलते धुनवलिया कट के पास दो ट्रकों की टक्कर के बाद आवागमन बाधित हो गया। इसके बाद देखते ही देखते दोनों तरफ गाड़ियों का लंबा जाम लग गया। एक तरफ फाजिलनगर तो दूसरी तरफ मल्लूडीह तक वाहनों का जाम लग गया। सबसे अधिक परेशानी सवारी वाहनों को हुई। लोग एक-दूसरे से पूछताछ करते देखे गए कि जाम क्यों लगा है। दवा कराने जा रहे लोग भी परेशान हुए।
सूचना मिलने के बाद तुर्कपट्टी थाने की मधुरिया चौकी से पुलिसकर्मी पहुुंचे। इसके बाद एनएचएआई के कर्मचारियों की मदद से दोनों ट्रकों को सड़क के किनारे कराया। हाइवे पर तीन घंटे बाद आवागमन बहाल हुआ। थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल ने कहा कि दुर्घटना की जानकारी बिलंब से हुई। जब मैं पहुंचा तो हाईवे पर आवागमन बहाल हो चुका था।