फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck overturned after colliding with electric pole, supply disrupted

Kushinagar News: बिजली के खंभे से टकराकर पलटा ट्रक, आपूर्ति बाधित

Mon, 26 Dec 2022 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Truck overturned after colliding with electric pole, supply disrupted
बिजली के खंभे से टकराकर पलटा ट्रक, आपूर्ति बाधित
विज्ञापन

पटहेरवा। क्षेत्र के डूमरभार गांव के सामने फोरलेन पर बिजली के खंभे से टकराकर ट्रक पलट गया। बिजली का खंभा टूटने से क्षेत्र के 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना भोर करीब तीन बजे हुई। खंभा टूटने की वजह से सोमवार की शाम तक प्रभावित गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी थी।
पटहेरवा विद्युत उपकेंद्र से महुअवा, देवरिया विशुन दयाल, पटहेरवा, सहदौली, पिपरा कनक, मीर बिहार, नारायनपुर, रजवटिया, बभनौली सहित करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र को राजापाकड़ से आपूर्ति मिलती है।
विज्ञापन

इसके लिए हाईवे किनारे पोल खड़े किए गए हैं। रविवार की रात करीब तीन बजे गोरखपुर की तरफ से ट्रक बिहार जा रहा था। ट्रक लेकर ड्राइवर डूमरभार गांव के सामने पहुंचा। तभी अचानक वह बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पोल टूटकर गिर गया, जिससे तारों में स्पार्किंग होने के बाद बिजली गुल हो गई। इससे ट्रक चालक बड़ी दुर्घटना का शिकार होने से बच गया। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार की सुबह बिजलकर्मी पहुुंचे। सोमवार की शाम चार बजे तक बिजली के तारों की मरम्मत का काम चलता रहा। इससे बिजली आपूर्ति बाधित रही।
जेई रविप्रकाश ने बताया कि पोल टूटने से दिक्कत आई। सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed