{"_id":"6788000782817e3a2006cc01","slug":"truck-loaded-with-sugarcane-collides-with-electric-pole-power-supply-disrupted-for-six-hours-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-130323-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गन्ना लदा ट्रक बिजली के पोल से टकराया, छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गन्ना लदा ट्रक बिजली के पोल से टकराया, छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 16 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बे के चांदनी चौक पर बीती रात गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सड़क के किनारे लगे पोल से टकरा गया। दुर्घटना के कारण कस्बे की बिजली सप्लाई करीब छह घंटे तक प्रभावित रही। लोगों का कहना था कि अगर यह दिन में ट्रक पलटा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि यहां पर दिनभर चहल-पहल रहती है।
कप्तानगंज कस्बे के चांदनी चौक चौराहे पर मंगलवार की रात एक बजे गन्ना लदा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली व उस पर रखे स्लैब को तोड़ते हुए पलट गया। गनीमत रही कि यह दुर्घटना आधी रात को हुई अन्यथा दिन में यहां काफी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता है और ठेला सहित अन्य दुकानें भी लगी रहतीं हैं। बताया जा रहा है कि कठकुइयां सेंटर का यह गन्ना ढाढ़ा चीनी मिल को सप्लाई के लिए जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर संबंधित ठेकेदार ने क्रेन के माध्यम से ट्रक को सीधा कराया। ट्रक बिजली के पोल पर टिके होने व क्रेन के बिजली के तारों में टच होने पर हादसा होने की संभावना को देखते हुए नगर की बिजली सप्लाई छह घंटे तक बंद रही। ट्रक को निकालने के दौरान एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।