फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck laden with sugarcane crushed a pedestrian, people created a jam

Kushinagar News: गन्ना लदे ट्रक ने राहगीर को कुचला, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 05 Apr 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Truck laden with sugarcane crushed a pedestrian, people created a jam
तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के पश्चिमी रेलवे गेट के पास बृहस्पतिवार की रात गन्ना लदे ट्रक की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद मोहल्ले के लोगो ने ट्रक को घेर कर सड़क जाम कर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के पश्चिमी रेलवे गेट के पास बृहस्पतिवार की देर रात तमकुहीराज की तरफ से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने पैदल जा रहे नगर के ज्ञानचंद निषाद को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सैकड़ों लोगो की भीड़ जुट गई। नाराज लोगों ने ट्रक को रोक कर सड़क जाम कर दी। सीओ जितेंद्र कालरा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कुछ देर के लिए लोगों ने सड़क जाम की थी, समझा कर शांत करा दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed