फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck driver attempts to abduct young woman.

Kushinagar News: ट्रक चालक ने की युवती को अगवा करने की कोशिश

Sun, 24 May 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 24 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Truck driver attempts to abduct young woman.
तुर्कपट्टी। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को ट्रक चालक ने अगवा करने की कोशिश की। सूचना पर आए परिजन घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक को पकड़ का पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार 18 वर्षीया युवती शनिवार की सुबह सुबह आठ बजे किसी कार्य से घर से निकली थी। इसी बीच कसया से तुर्कपट्टी की तरफ जा रहे ट्रक के चालक ने उसे अगवा कर ट्रक में बैठा लिया। मौजूद लोगों ने युवती को जबरन ट्रक पर बैठाते देख शोर मचाते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहां तत्काल पहुंचे परिजन घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी। परिजन कुबेरस्थान-पडरौना मार्ग स्थित हरका चौराहे पर पकड़ा लिया। इसके बाद परिजन आरोपी ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अमरजीत चौहान ने बताया कि युवती के अपहरण का प्रयास के मामले में तहरीर मिली है। ट्रक चालक और युवती से थाने में पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed