फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Truck destroyed by fire

ट्रक में लगी आग

Fri, 03 Sep 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Truck destroyed by fire
आग लगने से ट्रक जलकर नष्ट
विज्ञापन

मक्का लेकर नेपाल जा रहा था ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार। रामकोला-मथौली बाजार मार्ग पर स्थित एर्क इंट-भट्ठे के पास खड़े ट्रक में आग लग गई। ट्रक मक्का लेकर नेपाल जा रहा था। ट्रक चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

बताया जा रहा है कि कप्तानगंज थानाक्षेत्र के गांव रानीपार हरैया निवासी ट्रक मालिक और ट्रक चालक धर्मदेव यादव अपने ट्रक पर बिहार से मक्का लेकर नेपाल जा रहे थे। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े नौ बजे रामकोला-मथौली बाजार मार्ग पर्र इंट-भट्ठे के सामने ट्रक खड़ा कर घर चले गए। शुक्रवार की भोर में ट्रक में आग लग गई। इससे ट्रक का इंजन समेत ट्रक पर लदा मक्का जलकर नष्ट हो गया। शुक्रवार की सुबह धर्मदेव ट्रक के पास पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। उन्होंने कप्तानगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंचकर घटना की जांच की। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें कहा कि ट्रक के पास आग लगने वाली कोई वस्तु नहीं थी। इसके बाद भी ट्रक में आग लगी है। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में मथौली बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मदेव चौधरी ने बताया कि ट्रक जलने की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed